नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में नजर आए और प्रतीकात्मक रूप से चंदा मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने पोस्टर और तख्तियां लेकर अपनी बात रखी।

पप्पू यादव के साधु के वेश में चंदा मांगने के प्रदर्शन ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। विपक्ष ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े चंदे के इस्तेमाल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।