लोकसभा चुनाव के लिए जारी है मतदान, कई दिग्गज चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर

Voting continues for Lok Sabha elections, reputation of many famous faces at stake

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान आरम्भ हुआ था। पूर्वाह्न 10 बजे तक करीब 14 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। देश में 11 राज्यों की कुल 93 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इस फेज में कई चर्चित चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। आइय. देखते हैं कि तीसरे फेज में कौन-कौन से चर्चित चेहरे चुनाव मैदान में हैं।

अमित शाह – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जि कांग्रेस ने उनके खिलाफ सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

शिवराज सिंह चौहान – भाजपा नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने  उनके खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है।

दिग्विजय सिंह – मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ रोडमल नागर को टिकट दिया है।

सुप्रिया सुले – बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले मैदान में हैं। वहीं उनके खिलाफ उनकी भाभी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। डिंपल यादव – सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने यहां से जयवीर सिंह को और बसपा ने शिव प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।

प्रह्लाद जोशी – केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खइलाफ विनोद आसुती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इन राज्यों की इन सीटों पर चल रहा है मतदान

  • उत्तर प्रदेश – संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला, बरेली
  • बिहार – झांझरपुर, सुपौल, अरेरिया, मधेपुरा, खगड़िया
  • गुजरात – कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल, छोटा उदयपुर
  • कर्नाटक – चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट, शिमोगा
  • महाराष्ट्र – रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले
  • मध्य प्रदेश – मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़, बैतूल, छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
  • असम – कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, गुवाहाटी
  • दमन और दीव के दादरा एवं नगर हवेली
  • गोवा – उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा
  • पश्चिम बंगाल – मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर को ED ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *