‘इस बार का चुनाव तानाशाही ताकतों के खिलाफ…’ अनुपमा सिंह की सभा में कल्पना ने भरी हुंकार

धनबाद लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpna soren) ने चुनाव प्रचार किया। चंदनक्यारी स्थित सुरयुडीह मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और इंडिया अलायंस के कई नेता मौजूद रहे। इस चुनावी सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

‘भाजपा ने 20 वर्षों तक झारखण्ड को लूटा’

उन्होंने (Kalpna soren)अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से लूटने का काम किया। लोगों को योजनाओं से दूर करने का काम किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि आपके पास अगर भाजपा-आजसू वाले पेंशन की बात लेकर आएंगे कि उन्होंने दिया, उनसे बोल दीजिएगा कि पेंशन उन्होंने नहीं, आपके बेटे और भाई हेमन्त सोरेन ने दिया। बचपन में हेमन्त सोरेन  ने अपनी मां को संघर्ष करते हुए देखा था, उन्होंने पता था कि महिलाओं को क्या संघर्ष होता है। इसलिए यह हेमन्त सोरेन  की संवेदनशीलता ही थी कि जरूरतमंद माताओं-बहनों के लिए पेंशन की उम्र 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया। हेमन्त सोरेन ने बुजुर्गों और माताओं-बहनों को पेंशन का मान-सम्मान देने का काम किया।

 ’20 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का हेमंत सोरेन ने किया’ 

उन्होंने (Kalpna soren)आगे कहा  कि  भाजपा को झारखण्ड से इतनी चिढ़ है कि यह राज्य के आवास का पैसा भाजपा शासित राज्यों को दे देते हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन ने  राज्य के 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य शुरू किया। यह वही हेमन्त सोरेन  हैं जिन्होंने 2 कमरों के आवास की जगह 3 कमरों का आवास देने की प्रक्रिया शुरू की। पूर्व की डबल इंजन भाजपा सरकार ने राज्य में 11 लाख राशन कार्ड निरस्त किये, जबकि हेमन्त जी ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से जोड़ा।

‘गरीब बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला’

हेमन्त सोरेन की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने  (Kalpna soren)राज्य के गरीब बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला।  लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार ने राज्य के हजारों स्कूलों में ताला लगाने का काम किया। भाजपा को डर था कि अगर झारखण्डवासी पढ़-लिख जाएगा तो अपना हक-अधिकार मांगेगा। भाजपा ने राज्यवासियों को हमेशा दबाने की सोच के साथ काम किया। यह लोग हम लोगों को कीड़ा समझते हैं, इन्हें लगता है कि हम लोगों को कुचल कर निकल जायेंगे। मगर इन्हें यह नहीं पता कि यह एक क्रांतिकारी भूमि है, यहां के लोग सिर झुकाना नहीं, लड़ना पसंद करते हैं।

उन्होंने (Kalpna soren)कहा  कि इस बार का चुनाव तानाशाही ताकतों के खिलाफ जनता लड़ रही है। यह जनता-जनार्दन वक्त आने पर तानाशाही ताकतों का तख्ता भी पलट देती है। उन्होंने लोगों  से  INDIA गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह  को  भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

 ये भी पढ़ें : सियासत की फैमिली फाइट : अंदरूनी कलह और बागियों ने बढ़ाई JMM की टेंशन!

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *