‘न्याय यात्रा’ अब हो गयी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी से हो रही शुरू, 15 राज्य  का 6700 किमी भ्रमण दिलायेगा सत्ता!

लोकसभा चुनाव में NDA से बाजी मारने का कांग्रेस के राहुल गांधी ने प्लान तैयार कर लिया है। राहुल गांधी का यह अभियान 14 जनवरी से शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन भारत ने अपनी इस यात्रा का नाम बदल दिया है। पहले इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा था। लेकिन अब राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत मणिपुर से शुरू होकर गुजरात तक जायेगी। राहुल अपनी यात्रा में 15 राज्यों का भ्रमण करेंगे। उनकी कुल यात्रा 6700 किमी की होगी।राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य है कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाना। इस यात्रा में राहुल गांधी और कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि जहां पार्टी की पकड़ थोड़ी ढीली है या जहां पर उसने अपना वर्चस्व खो दिया है। राहुल गांधी का प्रयास होगा कि जिन-जिन जगहों से उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरेगी वहां को कार्यकर्ताओं में जोश भरें।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार और झारखंड से भी गुजरेगी। झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चतरा या कोडरमा के रास्ते प्रवेश करेगी और 13 जिलों में भ्रमण करते हुए जमशेदपुर के रास्ते ओडिशा में प्रवेश करेगी। बता दें की कांग्रेस ने झारखंड में 8 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा हुआ है, हालांकि अभी राज्य में इंडी गठबंधन के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। सीटों के बंटवारे के बाद ही यह तय हो पायेगा कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलती हैं। भारत में इंडी गठबंधन में कांग्रेस के साथ झामुमो और राजद भी शामिल हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बैठक में यात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार की। बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता उपस्थित रहे और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की रणनीति बनाई गई.

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  भाजपा ने 2024 का बनाया विजयी प्लान! विरोधियों की गलतियों पर प्रहार कर हासिल करेगी सत्ता!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *