Bihar: नीतीश ने संजय झा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Nitish gave Sanjay Jha a big responsibility, made him JDU national working president

राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेट (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संजय झा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लेते ह ए नीतीश कुमार ने अपने करीबी संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।  बता दें कि यह जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने अभी तक किसी भी पार्टी नेता को नहीं सौंपी थी। यह जिम्मेदारी नीतीश ने खुद के ही पास रखी थी। अब कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय बैठक में संजय कुमार को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

शनिवार की राष्ट्रीय बैठक में जदयू ने इस बात पर भी विचार किया कि झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भी अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: टेंडर कमीशन घोटाले में आलमगीर समेत नौ आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *