महिलाओं के खातों में एक साथ ₹7500 देकर मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा- अपना वादा निभाया

मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खातों में फिर से आनी शुरू हो गयी है। इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक साथ तीन महीनों की राशि लाभुक महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार 38 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है, 12 लाख महिलाओं के खातों में राशि जानी शेष है, जो शीघ्र उनके खातों में पहुंच जायेगी। बता दे कि 1 लाख महिलाओं को जांच के बाद लाभुकों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

इस बीच होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है-

जोहार !  झारखण्ड की अबुआ सरकार निभा रही है अपना वादा। होली पर्व से पहले तीन महीने की मंईयां सम्मान राशि ₹7500 एक साथ सभी बहनों के खाते में जानी शुरू हो चुकी है।

यह सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि झारखण्ड की हर बहन और बेटी के  सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है।

-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ट्रेनों में खाने के पैकेट पर होगा QR Code, रेल मंत्री ने सदन में बताया- भोजन रेट डिस्प्ले करना जरूरी