Jharkhand: जेल में बंद अमन साहु पर NIA की बड़ी कार्रवाई, घर समेत कई ठिकानों पर मारा छापा

NIA takes major action against jailed Aman Sahu, raids conducted at several locations

अपराध की दुनिया में कुख्यात नाम और पलामू की जेल में बंद अमन साहु पर NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके बुढ़मू स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। NIA की यह छापेमारी अनैतिक तरीकों से अर्जित धन से बड़े पैमाने पर खरीदी गयी जमीन को लेकर की गयी है। अमन साहू पर गंभीर आरोप है कि वह जेल से गैंग चला रहा है और अवैध धन उगाही कर रहा है। इसी धन का उपयोग उसने जमीनें खरीदने में भी किया है।

NIA अमन साहू के उन तमाम स्रोतों का पता लगाने में जुटी है जिसके तहत उसने अपराध का साम्राज्य फैला रहा है। अमन साहू का गैंग सिर्फ झारखंड में ही सक्रिय नहीं है, बल्कि उसके सहयोगी बिहार में भी फैले हुए हैं। जिनके सहारे अमन साहू लेवी और रंगदारी भी वसूलता है और काली कमाई का बड़ा हिस्सा रियल स्टेट पर खर्च करता है। पुलिस और NIA पहले भी झारखंड समेत बिहार में अमन साहू के कई ठिकानों को खंगाल चुकी हैं।

अमन साहू झारखंड और बिहार में एक कुख्यात नाम तो है ही, झारखंड, बिहार, बंगाल में उसके स्रोतों का तो पता चला ही है, बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय कुख्यात गैंस्टर लॉरेंस बिस्नोई से भी उसके तार जुड़े हुए हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: T20 WC: Super 8 मुकाबले आज से शुरू, दक्षिण अफ्रीका को मेजबान अमेरिका कितनी दे पायेगा चुनौती?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *