MP Sanjay Seth met Kadiya Munda: कड़िया मुंडा से मिले सांसद संजय सेठ, लिया जीत का आशीर्वाद

Sanjay Seth

MP Sanjay Seth met Kadiya Munda:  सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने मंगलवार को खूंटी जाकर झारखंड के वरिष्ठ राजनेता, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्म विभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सेठ (MP Sanjay Seth) ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के क्रम में श्री मुंडा ने सांसद को श्रीफल और शगुन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। सांसद श्री सेठ ने श्री कड़िया मुंडा से कई बिंदुओं पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संसद को कड़िया मुंडा ने विजय होने का आशीर्वाद दिया। उनसे मुलाकात के बाद सांसद (MP Sanjay Seth) ने कहा कड़िया मुंडा सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के अभिभावक हैं। वह एक ऐसे व्यक्तित्व है, जो राजनीति से परे हैं। विगत 5 दशक से अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में मिले उनके मार्गदर्शन को सौभाग्य बताया। उन्होंने समाज, राष्ट्र, परिवार, संगठन सहित कई बिंदुओं पर उनके अनुभव का लाभ मिलने की बात कही। श्री सेठ ने उन्हें एक चलती फिरती किताब कहा जिनके पास हर विषय का समाधान है। उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। मुलाकात के दौरान कड़िया मुंडा ने उन्हें पुनः लोकसभा जाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज और राष्ट्र के लिए सदेव कार्य करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

न्यूज़ डेस्क / समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें : Vandana Dadel बनीं झारखंड की गृह सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *