पहली बार JMM कार्यालय पहुंची Kalpana Soren, उलगुलान रैली को लेकर कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

jmm kalpana soren, kalpana soren jmm office, kalpana soren news

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंची। यहां पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान उलगुलान रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उनके कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका (Kalpana Soren) जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने (Kalpana Soren) कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि 21 अप्रैल कोरांची के प्रभात तारा मैदान में महारैली होने वाली है। प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस महारैली से पहले कल्पना ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं के विचारों से रुबरु हुईं।

न्यूज़ डेस्क: समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें: RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, ग्वालियर के MP-MLA कोर्ट ने दिया आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *