Jharkhand: टुकड़ों में बंट जायेगा JMM, निशिकांत दुबे का विस्फोटक बयान और भी बहुत कुछ कहा!

Jharkhand: JMM will break into pieces, Nishikant Dubey's explosive statement

Jharkhand: गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने एक बार फिर चौंका देना वाला बयान दिया है। हमेशा रहस्यमयी और विस्फोटक बयान देने वाले निशिकांत ने इस बार ‘भविष्यवाणी’ की है कि 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा टुकड़ों में बंट जायेगा। दुमका दौरे पर पहुंचे निशिकांत दुबे ने सार्वजिनक रूप से यह बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो कुनबा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास कर रहा है। इसका असर झामुमो की अंदरूनी राजनीति पर भी दिखेगा। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार सीता सोरेन ने परिवार का साथ छोड़ दिया, उसी प्रकार शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन जून-जुलाई में पार्टी छोड़ देंगे। उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को धक्के मार कर जेएमएम निकाल फेंकेगी और कल्पना सोरेन अगला मुख्यमंत्री बनेगी।उन्होंने कहा की उनकी कही सारी बाते सत्य हो रही है और आगे भी सब सही होगा।गोड्डा सांसद ने साथ ही यह भी कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की मौत की निष्पक्ष जांच करायेगी जायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गांडेय में JMM की ‘कल्पना’ कितनी भर पायेगी उड़ान, कितनी है तैयारी!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *