Jharkhand: कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को दी जन्म दिन की बधाई, महत्वपूर्ण योगदानों को किया याद

Jharkhand: Kalpana Soren congratulated Rahul Gandhi on his birthday

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने @hemantsorenJMM X पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। श्रीमती कल्पना सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा-

साल के इस खास दिन पर, मैं श्री @RahulGandhi  जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में, वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं।

उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज की प्रगति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान सदैव देते रहेंगे।

एक बार पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन की 54वीं वर्षगांठ गना रहे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:Jharkhand: जेल में बंद अमन साहु पर NIA की बड़ी कार्रवाई, घर समेत कई ठिकानों पर मारा छापा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *