Jharkhand Cabinet: चम्पाई सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, बसंत, बिरुआ नये चेहरे

Jharkhand Cabinet, champai cabinet, rameshwar oraon , bann gupta, jharkhand politics

Jharkhand Cabinet: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। चम्पाई सरकार में इस बार कुल 11 मंत्री बनाये गये हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलायी। चम्पाई कैबिनेट में झामुमो से विधायक बैद्यनाथ राम को 12वां मंत्री बनाया जाना था, लेकिन उन्होंने शपथ नहीं ली। बता दें कि बैद्यनाथ राम भाजपा सरकार में खेल मंत्री रह चुके हैं। अन्य मंत्रियों की बात करें तो झामुमो से नये मंत्रियों में बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ ने शपथ ली है। हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रहीं जोबा मांझी को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस कोटे से चारों मंत्री वही हैं जो हेमंत सोरेन सरकार में थे। आलमगीर आलम पहले ही शपथ ले चुके हैं। आज शपथ लेने वाले कांग्रेस के मंत्रियों में बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता और रामेश्वर उरांव शामिल हैं।

2 फरवरी को जब चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब आलमगीर आलम के साथ राजद कोटे से सत्यानन्द भोक्ता ने भी मंत्रिपद की शपथ ली थी।

चम्पाई सोरेन का ये है पूरा मंत्रिमंडल

झामुमो – चम्पाई सोरेन (मुख्यमंत्री), बसंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ

कांग्रेस – आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता

राजद – सत्यानन्द भोक्ता

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। चम्पाई सरकार में इस बार कुल 12 मंत्री बनाये गये हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *