Jharkhand: ऐन वक्त पर कटा बैद्यनाथ राम का पत्ता, 12वें मंत्री के रूप में लेने वाले थे शपथ

Baidyanath Ram's card cut at the last moment, he was about to take oath as a minister.

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (Champai Soren) ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। चम्पाई सरकार में शुक्रवार को 11 मंत्री बनाये गये हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलायी। चम्पाई कैबिनेट में झामुमो से विधायक बैद्यनाथ राम को 12वां मंत्री बनाया जाना था है। राज्यपाल भवन से जारी लिस्ट में भी बैद्यनाथ राम का नाम शामिल था। लेकिन ऐन वक्त पर उनका पत्ता कट गया। पता चला कि चम्पाई सरकार में 11 मंत्री ही रहेंगे। जबकि झारखंड सरकार का जो स्ट्रेंथ है, उसके अनुसार 12 मंत्री बनाये जा सकते हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में 11 ही मंत्री थे। इससे पहले रघुवर दास की भाजपा की सरकार में भी 11 ही मंत्री थे।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने 11 मंत्रियों की परम्परा को कायम रखा, ऐसा नहीं है। दरअसल मंत्री बनाये जाने को लेकर खासकर कांग्रेस में जो बवाल मचा हुआ है, शायद उसी का असर है कि बैजनाथ राम को 12वां मंत्री नहीं बनाया गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या सीएम चम्पाई सोरेन झारखंड की वर्तमान सरकार के बचे हुए 10 महीनों का समय 11 मंत्रियों से सम्पन्न करेंगे या कोई 12वां मंत्री शपथ भी लेगा। अगर कोई 12वां मंत्री बनता है तो क्या वह झामुमो से होगा या कांग्रेस से यह भी देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि संख्याबल के अनुसार कांग्रेस से 4 मंत्री ही होने चाहिए, वह कोटा से मिल भी गया है।

उधर, बैद्यनाथ राम का मंत्री के रूप में नाम घोषित करने के बाद उनके मंत्री नहीं बनने पर भाजपा ने चम्पाई सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने से सरकार का एससी विरोधी चेहरा सामने आया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चम्पाई सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, बसंत, बिरुआ नये चेहरे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *