कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

Efforts are being made to paralyze Congress, a big attack by Congress

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की केन्द्र सरकार पर बड़े हमला बोला है। कांग्रेस में पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव अजय माकन और जयराम रमेश उपस्थित थे। कांग्रेस के इन राष्ट्रीय नेताओं ने इनकम टैक्स नहीं दिये जाने के कारण पार्टी के फ्रीज किए गये अकाउंट और उससे पार्टी को हो रही परेशानियों का कारण केन्द्र सरकार को बताया है। सभी का कहना था कि आज कांग्रेस के साथ जो हो रहा है यह सिर्फ लोकतंत्र के ऊपर हमला है। इससे पहले ऐसी नौबत नहीं आयी थी। नेताओं का यह भी कहना था कि केन्द्र सरकार देश के कांग्रेस को ही समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जबकि कांग्रेस की हमेशा कोशिश रही है कि लोकतंत्र को बचाया जाये।

तो आइए देखते हैं कि कांग्रेस के किस नेता ने क्या कहा और केन्द्र सरकार की किस प्रकार आलोचना की।

मल्लिकार्जुन खड़गे

  • दूसरों को असहाय बनाकर चुनाव लड़ना ठीक नहीं।
  • कांग्रेस के खाते फ्रीज किये गये।
  • कोई पार्टी इतना पैसा कैसे जमा कर सकती है।
  • बीजेपी कभी टैक्स नहीं देती हमसे मांग रहे हैं
  • सिर्फ हमसे खाते की जानकारी मांग रहे हैं।
  • चुनावी बॉन्ड केन्द्र सरकार की नीयत का परिचायक है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैर कानूनी कहा।
  • भाजपा को 56 प्रतिशत बॉन्ड मिले।
  • कांग्रेस को सिर्फ 11 प्रतिशत बॉन्ड मिले।
  • चुनावी चंदे के तथ्य शर्मनाक हैं।
  • विज्ञापन में हर तरफ सत्ताधारी का वर्चस्व।
  • लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी।
  • सत्ताधारी खतरनाक खेल खेल रहे हैं।
  • इनके हर तरफ फाइव स्टार कार्यालय।
  • जरूरत है सच सामने आये।

सोनिया गांधी

  • कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
  • हमारा खाता फ्रीज किया जाना अलोकतांत्रिक है।
  • ये मुद्दा पूरे देश के लोकतंत्र पर असर डाल रहा है।
  • कांग्रेस को वित्तीय रूप से कमजोर करना चाहते हैं।
  • हमारी कोशिश है कि लोकतंत्र बचा रहे।

अजय माकन

  • मुख्य विपक्षी दल के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है।
  • 285 करोड़ रुपयों का हम इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
  • कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला हुआ है।
  • यह भारत के लोकतंत्र पर हमला है।
  • कांग्रेस चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही है।
  • कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है।
  • हमारी पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है।
  • हम अपने चंदे के पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
  • हमें कमजोर करने के लिए पुराने मामले निकाले जा रहे हैं।
  • राजनीतिक पार्टियों को आईटी से छूट है।

राहुल गांधी

  • हमारे खाते केन्द्र सरकार के निशाने पर हैं।
  • कांग्रेस के साथ अब यही हो रहा है।
  • हम सही से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं।
  • जब सारी आर्थिक पहचान मिटे तो कैसा लगता है।
  • हम विज्ञापन नहीं दे पा रहे।
  • चुनाव आयोग ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।
  • हम रेलवे टिकट तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
  • हम किसी तरह का प्रचार नहीं कर पा रहे हैं।
  • नेताओं को दूसरे शहरों में नहीं भेज पा रहे हैं।
  • कांग्रेस पर आपराधिक कार्रवाई हो रही है।
  • बेहद गंभीर मामला है, यह लोकतंत्र पर हमला है।
  • भारत में लोकतंत्र पर खतरा है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: क्या घटने लगी है JMM की ब्रान्ड वैल्यू? हेमंत सोरेन के जेल जाने का दिख रहा असर!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *