पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी छोटी बहू राजश्री का चक्की पिसते Video हुआ Viral, Tejashwi ने भी दी प्रतिक्रिया

rabdi devi rajshri, rabdi devi, rabdi devi news, राबड़ी देवी, राबड़ी देवी चक्की पिसते विडियो

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव एक ओर जहां सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार को घेर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के साथ बिताए कुछ पल भी शेयर करते हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने एक अपनी मां और पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री जाता(चक्की) चलाते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि, ” माँ और पत्नी घरेलू कामकाज संग संग”। तेजस्वी यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर की गई वीडियो में राबड़ी देवी जाता(चक्की) चला रही हैं, वहीं राजश्री भी उनके साथ जाता(चक्की) चला रही हैं। मालूम हो कि, पहले के समय में लोग हाथ की चक्की से ही आटा पीसते थे, ये हमारा पारंपरिक तरीका है। इससे सेहत को काफी लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है। चक्की चलाने से न सिर्फ डायजेशन में सुधार मिलता है, बल्कि इससे फ्लेक्सिबिटी भी बढ़ती है।

चक्की चलना के क्या हैं फायदे?

नियमित रूप से अगर आप हाथ की चक्की चलाकर आटा पीसते हैं, तो इससे आपके स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही आपके हाथों और बाजुओं को मजबूती प्रदान होती है। पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए भी आप आटा पीसने का यह पारंपरिक तरीका अपना सकते हैं। अगर आपके पास आटा चक्की नहीं है, तो तो आप चक्की चलनासन मुद्रा का प्रयोग कर सकते हैं।

जोड़ों, गंधों, हाथों में जकड़न की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए यह पारंपरिक तरीका बेस्ट हो सकता है। इससे जकड़न से काफी हद तक आराम मिल सकता है।चक्की चलाने से अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को काफी हद तक आराम महसूस होता है। स्ट्रेस और डिप्रेशन से जूझ रहे मरीजों के लिए भी आटा पीसने का यह पारंपरिक तरीका काफी अच्छा साबित हो सकता है।

इसे भी पढें: महागठबंधन से जमशेदपुर प्रत्याशी समीर मोहंती के दबंगई के हैं कई किस्से, जानिए कैसा रहा है अबतक का राजनीतिक जीवन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *