लीजिये, राहुल गांधी की यात्रा MP पहुंचने से पहले भी हो गया खेला! ‘कमल’ के होंगे Kamalnath, नकुलनाथ भी जायेंगे साथ!

Kamalnath, kamalnath bjp, nakulnath bjp, kamalnath join bjp, nakulnath join bjp, kamalnath news

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जिन भी राज्य से गुजरनी है, कोई भी ऐसा राज्य नहीं बच रहा जहां ‘कांग्रेस के साथ खेला’ नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज कांग्रेस के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद मध्यप्रदेश के भी एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे Kamalnath और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।

ऐसी अटकल इसलिए भी लगायी जा रही है क्योंकि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता Kamalnath एवं उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी का नाम अपने X के बायों से हटा दिया है। इतनी ही नहीं दोनों नेता आज दिल्ली के लिए भी रवाना हो रहे हैं। उनका दिल्ली में क्या कार्यक्रम है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस की राजनीति में कोई बड़ा भूचाल आने वाला है। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और खुद कमलनाथ उसे नकारते रहे हैं। लेकिन लगता है, यह अटकल सच साबित होने जा रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: दबाव की राजनीति कर रही कांग्रेस, मंत्री नहीं बनाये जाने की है नाराजगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *