5 मई से चलेगी Summer Special Train, झारखंड के भी इन 3 स्टेशन पर होगा ठहराव, जानिए रूट

summer special train

Summer Special Train:बिहार से मंगलुरु के लिए एक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलेगी और जमशेदपुर सहित झारखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। भारतीय रेलवे की ओर से ये जानकारी दी गई है कि ये ट्रेन मंगलुरु से अपनी यात्रा शुरू करेगी और ओडिशा के संबलपुर-राउकलेला, रांची और झारखंड के घनबाद से गुजरते हुए बिहार के बरौनी तक जाएगी। इस मामले को लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलुरु-बरौनी-मंगलुरु एक्सप्रेस का शेड्यूल ये होगा।

5 मई से 30 जून तक हर रविवार को मंगलुरु से परिचालन

ट्रेन नंबर 06093, मंगलुरु सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल, 05 मई से 30 जून के बीच हर रविवार को दोपहर 2.15 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और मंगलवार को रात 10.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान, ट्रेन नंबर 06094, बरौनी-मंगलुरु सेंट्रल समर स्पेशल, 08 मई से 03 जुलाई के बीच हर बुधवार को रात 11.45 बजे बरौनी से रवाना होगी इस विशेष ट्रेन में 08 स्लीपर क्लास और 08 सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

41 स्टेशनों पर रुकेगी समर स्पेशल ट्रेन

कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, कोझीकोड, तिरूर, शोरनूर जंक्शन, पलक्कड़ जंक्शन, कोयंबटूर जंक्शन, तिरुप्पुर, इरोड जंक्शन, सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, कटपडी जंक्शन, पेरम्बूर, गुडूर जंक्शन, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा जंक्शन, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, दुव्वाडा, विजयनगरम जंक्शन, बोब्बिली जंक्शन, पार्वतीपुरम, रायगडा, मुनिगुडा, टिटलागढ़ जंक्शन, संबलपुर जंक्शन, झारसुगुडा जंक्शन, राउरकेला जंक्शन, हटिया, रांची जंक्शन, मुरी जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद जंक्शन, बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा और किउल जंक्शन।

इसे भी पढें: अमन साहू गिरोह पर एटीएस ने कसा शिकंजा, हथियारों समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

summer special train

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *