Miss World का ताज अपने नाम नहीं कर पायी Sini Shetty, छलके आंसू तो मां ने संभाला

image source :social media

Miss World 2024:  मिस वर्ल्ड 2024 का ताज इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम कर लिया  है. वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप थीं. इस साल भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने रिप्रेजेंट किया था. लेकिन वो इस खिताब हासिल करने से चूक गयी. सिनी ने टॉप 8 में तो जगह बनाई, पर टॉप तक नहीं पहुंच पाईं. इस बीच सिनी का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सिनी शेट्टी (Sini Shetty) इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीत पाईं. इसका उन्हें मलाल है.  ख़िताब से चूकने के बाद वह काफी भावुक हो गईं. . उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में सिनी अपनी मां के गले लग कर रोती दिख रही हैं. वीडियो में सिनी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से मिलती नजर आ रही हैं. सिनी को देख हर किसी का दिल टूट रहा है. वहीं, उनकी मां उन्हें संभालती दिख रही हैं.

मिस इंडिया 2022 रह चुकी हैं

सिनी (Sini Shetty) मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम भले ही न कर पाईं हो, लेकिन वो इससे पहले कई बार अपने परिवार को गौरवान्वित कर चुकी हैं. सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 में कर्नाटक को रिप्रेजेंट किया था. उस दौरान उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था.

जानें कौन हैं सिनी शेट्टी?

मिस इंडिया सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की हैं. सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं. उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है. सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं.  सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय शुरुआती शिक्षा हासिल की. उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की. वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं. महज 21 साल की उम्र में सिनी ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. सिनी चार्टेड अकाउंटेंड की पढ़ाई कर रही हैं. इसके अलावा वह एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

 न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : BIG NEWS: Loksabha Election से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *