बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और इस अवसर पर उन्होंने राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सरकार को प्रयासों का बखान भी किया। “नारी शक्ति सम्मेलन” नामक इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने महिलाओं के लिए काम करने के लिए जहां अपनी सरकार की तारीफ की, वहीं, लालू-राबडी राज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो नेता थे उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। मगर आज बिहार में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
नारी शक्ति सम्मेलन में आई जदयू की महिलाओं और महिला नेताओं ने 2025 ‘फिर से नीतीश’ के इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का सीएम बनाने का संकल्प लिया।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबलों में मिला-जुला रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन