झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड सरकार की नक्सलियों के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एक महिला नक्सली ने बोकारो पुलिस अधीक्षक के सामने आत्म समर्पण किया है। यह महिला नक्सली बोकारो के लगुबुरु पहाड़ पर पुलिस और नक्सल के बीच में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के दस्ते में शामिल थी जिसमें पुलिस ने 8 नक्सलियों को मार गिराया था। इन नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल था।
बोकारो से रिपुसूदन की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: रक्षा बजट वाले शीर्ष 10 देश: सेना पर खर्च करने में भारत चौथा, पाकिस्तान दूर-दूर तक नहीं