पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट सामने आयी है जिसमें यह पता चलता है कि विश्व के शीर्ष देश अपने रक्षा बजट पर कितना खर्च करते हैं। यह रक्षा बजट इन देशों के मजबूत सैन्य बल को भी दर्शाता है। 2025 के लिए जारी इन आंकड़ों में अमेरिका सबसे ऊपर है। जबकि भारत ने अपनी स्थिति सुधारते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। बात करें पाकिस्तान की तो इस टॉप 10 की रैंकिंग में पाकिस्तान नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि यह रिपोर्ट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के द्वारा जारी की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक रक्षा व्यय 2.46 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
इसी रिपोर्ट के अनुसार, इसमें पिछले वर्ष के 2.24 ट्रिलियन डॉलर से वृद्धि हुई है, जिससे औसत रक्षा व्यय वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 1.9% हो गया है, जो 2022 में 1.6% और 2023 में 1.8% से अधिक है।
2025 में दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसके बाच चीन और तीसरे स्थान पर रूस हैं। इन तीन देशों के बाद भारत का नम्बर आता है। यानी भारत सैन्य खर्च करने वाले देशों में चौथे स्थान पर आ गया है। भारत लगातार अपने रक्षा खर्च में वृद्धि कर रहा है और आधुनिकीकरण के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। हाल ही में, वित्त वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में , सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये हैं , जो समग्र केंद्रीय बजट का 13.45% है।
रक्षा बजट पर खर्च वाले देशों में कौन-कहां?
Rank 2025 | Country | Defence Budget 2025 (USD) |
1 | United States | $895,000,000,000 ($895 billion) |
2 | China | $266,850,000,000 ($266.85 billion) |
3 | Russia | $126,000,000,000 ($126 billion) |
4 | India | $75,000,000,000 ($75 billion) |
5 | Saudi Arabia | $74,760,000,000 ($74.76 billion) |
6 | United Kingdom | $71,500,540,000 ($71.5 billion) |
7 | Japan | $57,000,000,000 ($57 billion) |
8 | Australia | $55,700,000,000 ($55.7 billion) |
9 | France | $55,000,000,000 ($55 billion) |
10 | Ukraine | $53,700,000,000 ($53.7 billion) |
सैन्य खर्च में पाकिस्तान की रैंकिंग
ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान तीन पायदान फिसल गया है। 2024 रैंकिंग में पाकिस्तान 9वें पर था। लेकिन 2025 में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। 2023 में पाकिस्तान 7वें स्थान पर था।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: ये भिड़ंत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं, BCCI इसे रोके या फिर IPL बंद करे!