आईपीएल 2025 के सोमवार के खेले गये मैच में बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी छा गये। क्या कमाल का शतक जड़ा वैभव सूर्यवंशी ने। उनके इस शतक की चारों ओर चर्चा हो रही है। चर्चा होनी भी चाहिए। आखिर वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के अर्द्धशतक और शतक जड़ने वाले खिलाड़ी जो बन गये हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये इस मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी शतकवीर बने हैं। सूर्यवंशी ने 11 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। वह 101 रन बनाकर आउट हो गये। जब वह आउट होकर पैवेलियन लौट रहे थे। पूरा स्टेडियम खड़ा होकर उस होनहार बिरवान को तालियां बजाकर शाबाशी दे रहा है। राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी और ऑफिशियल्स ही नहीं, गुजरात टाइटंस टीम के भी खिलाड़ियों ने उनका अभिवादन किया। वैभव ने इस विस्फोटक पारी ने क्रिकेट जगत में कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी।
वैभव सूर्यवंशी क्या-क्या किया कारनामा
- अपनी पूरी में वैभव सूर्यवंशी ने ईशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन ठोंक डाले।
- वैभव ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी बनाई।
- अगले 50 रन सिर्फ 18 गेंदों में ठोंकते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 30 गेंदों में 2013 में जड़ा था।
- सूर्यवंशी जब 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल है, उनमें 94 रन केवल चौके और छक्के से आये।
- वैभव 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं।
- सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास में चौथी सबसे बड़ी संख्या है। क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे।
- वैभव ने भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाये गये सबसे ज्यादा छक्कों की बराबरी की। इससे पहले, मुरली विजय ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।
- मगर आईपीएल के किसी रन-चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम हो गया है। इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 छक्के लगाये थे।
- सूर्यवंशी ने 265.78 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे तेज शतकीय पारी है। 2010 में यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतक लगाते हुए 270.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 2013 में डेविड मिलर ने 38 गेंदों में 101* रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 265.78 था।
- सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। जायसवाल और सूर्यवंशी ने 166 रनों की धुआंधार साझेदारी निभाई। वैभव और यशस्वी के बीच यह साझेदारी राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल के 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में 155 रनों की साझेदारी की थी।
आईपीएल 2025 में बाएं हाथ के शतवीरों का जलवा
- वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में शतक बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा कमाल यह है कि शतक जड़ने वाले सभी शतकवीर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
- आईपीएल 2025 का पहले शतक झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले से निकला है। ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह शतक (106) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा था।
- आईपीएल 2025 का दूसरा शतक पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 39 गेंदों में शतक ठोंक डाला था।
- आईपीएल 2025 का तीसरा शतक सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला। पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 144 रनों की करिश्माई पारी खेली थी।
- आईपीएल 2025 में शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी बने।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: बिहार के गोपालगंज पुलिस पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने गयी थी टीम