एक ओवर का ‘कत्लेआम’, त्राहिमाम करते गेंदबाज, पहले भी पिटते रहे हैं बॉलर

'Massacre' of one over, bowlers creating havoc, bowlers have been getting beaten earlier too

IPL 2024 रोमांच के अलग ही लेवल में पहुंच गया है। इस बार ऐसी क्रिकेट खेली जा रही है जैसी इससे पहले कभी नहीं देखी गयी। इस बार नामी गिरामी गेंदबाज भी त्राहिमाम करते दिख रहे हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली जब अपना आखिरी ओवर खेल रही थी तब ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा के एक ओवर में 4 छक्कों और एक चौके समेत 31 रन बना डाले। आईपीएल 2024 के आखिरी ओवरों में ऐसा पहले भी देखा गया जब चौकों छक्कों की झड़ी लग गयी और बल्लेबाजों रनों का ढेर लगा दिया। हालांकि आईपीएल के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर नहीं था इससे पहले भी एक ओवर में रनों के ढेर लग चुके हैं।

IPL के मुकाबलों के महंगे ओवर
  1. प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि टस्कर्स) – 37 रन

2011 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिस गेल ने कोच्चि टस्कर्स के प्रशांत परमेश्वरन के एक ओवर में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 37 रन बनाये।

   2. हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 37 रन

2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के रविन्द्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर्षल पटेल के एक ओवर में 5 छक्के और 1 चौका लगाते हुए 37 रन बनाये।

      3. डेनियल्स सैम्स (मुम्बई इंडियन्स) – 35 रन

2022 में मुम्बई इंडियन्स के डेनियल्स सैम्स के एक ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के पैट कमिन्स ने 35 रन बनाये।

     4. परविन्दर अवाना (किंग्स एलेवन पंजाब) – 33 रन

सीजन 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने किंग्स एलेवन पंजाब के परविन्दर अवाना के एक ओवर में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाये।

     5. रवि बोपारा (किंग्स एलेवन पंजाब) – 33 रन

2010 में किंग्स एलेवन पंजाब के रवि बोपारा के एक ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिस गेल ने चार छक्के लगाते हुए 33 रन बनाये।

     6. एनरिक नोर्ट्जे (दिल्ली कैपिटल्स) – 32 रन

2024 यानी वर्तमान सीजन में दिल्ली कैपिटल के एनरिक नोर्ट्जे के एक ओवर, जो कि मुम्बई इंडियन्स की पारी का आखिरी ओवर था, में रोमारियो शेफर्ड ने चार छक्के और दो चौकों की मदद से 32 रन बनाये।

     7. यश दयाल (गुजरात टाइटन्स) – 31 रन

2023 सीजन में केकेआर के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे। इस ओवर में कुल 31 रन बने।

     8. राहुल शर्मा (पुणे वारियर्स) – 31 रन

2013 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के राहुल शर्मा के एक ओवर में कुल 5 छक्के लगाये। इस ओवर में 31 रन बने।

    9. अर्जुन तेंदुलकर (मुम्बई इंडियन्स) – 31 रन

2023 में पंजाब किंग्स के सैम करन और हरप्रीत सिंह ने मिलकर मुम्बई इंडियन्स के अर्जुन तेंदुलकर के एक ओवर में 31 रन बनाये।

    10. मोहित शर्मा (गुजरात टाइटन्स) – 31 रन

बुधवार को खेले गये आईपीएल 2024 के मैच में गुजरात टाइटन्स के मोहित शर्मा के एक ओवर में ऋषभ पंत ने चार छक्के और एक चौका लगाकर 31 रन बनाये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: Ranchi में Bird Flu की दस्तक, अंडा और मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *