Youtuber Manish Kashyap BJP: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप हुए भाजपा में शामिल, तमिलनाडु में 9 महीने रहे थे जेल में

YouTuber Manish Kashyap joins BJP, was in jail for 9 months in Tamil Nadu

Youtuber Manish Kashyap BJP: हाल के महीनों में चर्चा में रहे बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हो गये। दिल्ली में भाजपा कार्यालय में सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते वक्त मनीष कश्यप की मां भी वहां मौजूद थीं।

मनीष कश्यप की कुछ दिनों से भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि वह भाजपा में शामिल हों। उनकी मां का कहना था कि वह भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ायें।  मनीष कश्यप ने यह भी कहा कि वह खुद भी मोदी जी के कार्य, विकास से प्रभावित रहे हैं।

भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि जब मनीष कश्यप बुरे दौर से गुजर रहे थे तब उन्होंने और भाजपा ने उनका और उनके परिवार के साथ दिया। यूट्यूब पर एक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किये गये मनीष कश्यप 9 महीने जेल में रहे थे। तब मनोज तिवारी ने उनके परिवार की सहायता की।

कौन हैं मनीष कश्यप और क्यों हुई थी उनकी गिरफ्तारी

मनीष कश्यप बिहार के चर्चित यूट्यूबर हैं। उन्होंने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ प्रताड़ना का एक वीडियो वायरल किया था। इसी वीडियों की वजह से वह बुरी तरह से फंस गये। वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उसे भ्रामक बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद मनीष कश्यप अंडरग्राउंड हो गये थे। तब बेतिया पुलिस जब उनके घर की कुर्की-जब्ती करनी चाही तब उन्होंने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था। बाद में तमिलनाडु पुलिस उन्हें साथ ले गयी जहां वह 9 महीने जेल में रहे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: एक ओवर का ‘कत्लेआम’, त्राहिमाम करते गेंदबाज, पहले भी पिटते रहे हैं बॉलर

Youtuber Manish Kashyap BJP

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *