Lohardaga News: दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 आरोपी गिरफ्तार

lohardaga news, lohardaga crime, lohardaga rape

Lohardaga News: लोहरदगा जिला के बगडू थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वारदात शनिवार देर शाम की है। इसमें संलिप्त 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पीड़िता सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई हुई थी। वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने के कारण बगडू बाजारटांड़ के पास एक परिचित के घर में दोनों नाबालिग शाम में रुक गई। यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण एक नाबालिग बेहोशी की हालत में चली गई।

घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों ने कुछ युवकों को मौके से धर दबोचा और बगडू पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बेहोश पड़ी नाबालिग को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर बगडू थाना कांड संख्या 05/24 मे केस दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां बर्थडे पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थी वहां से लौटने के क्रम में एक परिचित के घर में रुकी थी। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढें: 28 फरवरी को CUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा मेडल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *