रांची के पत्रकार परवेज़ ने धूम-धाम से मनाया एक्ट्रेस Divya Bharti का जन्मदिन, मूक बधिर बच्चों के साथ काटा केक

divya bharti birthday, actress divya bharti, ranchi divya bharti birthday, divya bharti birthday ranchi, parvez divya bharti, journalist parvez divya bharti

Ranchi:  25 फरवरी 1974 को जन्म लेने वाली  हिन्दी सिनेमा की रहस्यमय और कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छूने वाली खूबसूरत,  बहुमुखी प्रतिभा  के लिए विख्यात अदाकारा Divya Bharti जिन्होंने अपने अभिनय की बदौलत तीन सालों तक  तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन  अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में राज करती रही. इसी दिव्या भारती का 50 वीं सालगिरह ओवरब्रिज के नजदीक निवारणपुर के स्थित क्षितिज मूक बधिर विद्यालय में धूमधाम के साथ पत्रकार व कलाकार परवेज़ कुरैशी ने मनाया। परवेज़ कुरैशी 1993 से अब तक लगातार दिव्या भारती का जन्मदिन मनाते चले आ रहे हैं।

परवेज़ ने बताया कि दिव्या भारती एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं उनकी हर फिल्म मनोरंजन के साथ साथ  समाज में साकारात्मक संदेश देने का काम करती है। साथ ही इसी बहाने हम जरुरत मंद बच्चों के बीच कुछ खुशियां भी बांटने का सौभाग्य  मिल जाता हैं। दिव्य  भारती का जन्म 25 फरवरी 1974   और मृत्यु 5 अप्रैल 1993) को हुई थीं।  साथ क्षितिज  मूक बधिर विद्यालय  के प्रिंसिपल अनिल कुमार लाल का भी शुक्रिया अदा करेंगे कि वे हमें अपने विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ समय  खुशियां मनाने में सहयोग प्रदान करते हैं। इस मौके पर क्षितिज मूक बधिर विद्यालय के छात्र, स्कूल के स्टाफ एवं वरिष्ठ पत्रकार आकाश सिंह, सुरीन सहित कई साथीगण शामिल थे।

 

 

दिव्य भारती की साउथ और हिंदी  फिल्मों की सूची:

 

divya bharti movie list

divya bharti movie list

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *