JMM ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला

झारखंड योद्धा आदिवासी जन नेता,लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध में झामुमो खूंटी ने झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को खूंटी जिला अड़की प्रखंड उलीहातु में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद जी के अध्यक्षता में आज उलीहातु में भगवान बिरसा मुंडा जी का पूजा अर्चना कर मालायर्पण करके पदयात्रा पुरे गाँव मे किया गया आदिवासी बहुल बुजुर्ग नौजवान युवा युवाती बच्चों में काफी आक्रोश दिया देखने को मिला उनके लोकप्रिय नेता को झूठा केस मे जेल भेजनें से ग्रामीण काफ़ी नाखुश और नराज है उनके चेहरे पर झलक रहा था. भगवान बिरसा मुंडा जी के वंसज और पहान राजा ने आज के बैठक को सम्बोधित किया और सभी आदिवासी-मुलवासी को भाजपा के झूठे चाल से बचने और उनके चलबाज-धोकेबाज को सभी ग्रामीण को बतलाया. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद जी..आज की बैठक आंदोलन करते हुए विस्तार से किस तरह हमारे मुख्यमंत्री को फसाया गया किस तरह से उनके ऊपर कारवाई किया जा रहा है उसके बारे में बताया जाए बिना वजह के झूठा केस बना के बिना सबूत के एक आदिवासी-मुलवासी के नेता प्रताड़ना किया जा रहा है बार-बार उन्हें बिना कारण का नोटिस, समन भेज के झूठा आरोप मे गिरफ्तार किया उसे बतलाया.

आज के न्याय पद यात्रा मे ज़िलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद,जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा, जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू,जिला कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कंडुलना,केन्द्रीय सदस्य मक़सद ,केन्द्रीय सदस्य डॉ॰ हेमंत तोपनो,केन्द्रीय सदस्य सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य उषा धान, सीता नाग,राहुल केशरी, ज़िला संगठन सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन अर्जुन मुंडा, ज़िला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, छात्र मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, क्रीड़ा मोर्चा ज़िला सचिव प्रकाश नाग, किसान मोर्चा ज़िला सचिव कुंवर सिंह मुण्डरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत तोपनो,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय सँगा,अड़की प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम यादव,खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिड़ू,जास्तीन भेगरा,कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़,देवनाथ मघईया, महादेव मुण्डा, कार्यकणी अध्यक्ष विनोद उराँव, तोरपा प्रखण्ड अध्यक्ष रूबैन तोपनो, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सानिका बोदरा रनिया प्रखण्ड सचिव जोलेन बरला होरो,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढें: Jharkhand: रांची सांसद ने 639 दिव्यांगजनों में वितरित किया 75 लाख का उपकरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *