Ind-Eng Test: रोहित-जडेजा के शतकों से भारत मजबूत, रोहित ने शतक के साथ बनाये कई रिकॉर्ड

India strengthened due to Rohit-Jadeja's centuries, Rohit made many records

एक के बाद एक जल्दी-जल्दी तीन झटके खाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और धुरंधर आलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के शतकों की बदलौत न सिर्फ सम्भल गया, बल्कि इंगलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट पर उसने पकड़ मजबूत कर ली है। राजकोट में गुरुवार को भारत और इंगलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ। मैच के पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर 326 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव (1) और रवींद्र जडेजा (110) क्रीज पर जमे हुए थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। मगर 33 रनों पर जब  भारतीय बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए तब कप्तान का फैसला गलत लगने लगा। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित और पिच पर जम गये और पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच 329 गेंद में 204 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा जब आउट हुए तब तक वह अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगा चुके थे। यह उनका इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन बनाए। जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।  इस शतक के साथ रोहित ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान (36 साल 291 दिन) बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारे (36 साल 278 दिन) के नाम था। इतना ही नहीं, रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वीरेंद्र सहवाग (90) के बाद भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के रोहित (79) ने ही लगाए हैं।

वहीं रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। उन्होंने 198 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा के अलावा सरफराज खान के साथ 110 गेंद में 77 रन भी जोड़े। सरफराज ने 66 गेंद में 62 रन जड़कर शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: चम्पाई सोरेन के मंत्रिमंडल के चेहरों पर बन गयी है बात! नाम के लिए शपथ ग्रहण तक करना होगा इन्तजार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *