Jharkhand Politics: बदली- बदली सी नजर आएगी झारखंड विधानसभा की तस्वीर, चार विधायक बन गए सांसद

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले होनेवाले अंतिम मानसून सत्र में झारखंड विधानसभा की तस्वीर बदली बदली सी नजर आएगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा में 81 विधायक और एक मनोनीत एंग्लो इंडियन सदस्य हैं। अब लोकसभा चुनाव में जीत के बाद झारखंड विधानसभा के चार विधायक सांसद बन गए हैं। हजारीबाग के बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल, बाघमारा से बीजेपी के विधायक ढुल्लू महतो और मनोहरपुर से जेएमएम की विधायक जोबा माझी, शिकारीपाड़ा से जेएमएम के विधायक नलिन सोरेन विधायक से सांसद बन गए हैं। वहीं जामा से जेएमएम की विधायक सीता सोरेन ने इस्तीफा दे चुकी हैं। अब  81 में सिर्फ 76 विधायक वाली झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार गांडेय उपचुनाव जीतने वाली कल्पना सोरेन  इस मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में कदम रखेंगी। (Jharkhand Politics)

राज्य के दो विधायक जेल में हैं बंद 

एक तस्वीर ये भी है कि राज्य के दो विधायक,  कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे आलमगीर आलम और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन  होटवार जेल में बंद हैं।
एक दूसरी तस्वीर ये है कि मांडू से बीजेपी के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। अब जय प्रकाश भाई पटेल आगे क्या करेंगे? यह मामला तो दल-बदल का है।(Jharkhand Politics)

लोबिन हेंब्रम की भूमिका क्या होगी? 

एक तीसरी तस्वीर यह  बोरियो  विधानसभा से जेएमएम पार्टी से निष्कासित विधायक लोबिन हेंब्रम की भूमिका को लेकर होगी।  ऐसा पहली बार हुआ है झारखंड विधानसभा के चार विधायक सांसद बने हैं। एक चौथी तस्वीर ये भी है, सिंदरी विधानसभा से बीजेपी के विधायक इंद्रजीत महतो एक लंबे समय से बीमार हैं और hospital में इलाजरत हैं।(Jharkhand Politics)

झारखंड विधानसभा में दलगत स्थिति 

जेएमएम 25 +1 लोबिन निष्कासित
कांग्रेस 17
आरजेडी 01
भाकपा माले 01

विपक्ष
BJP 24 + 1 जय प्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा
आजसू 3
राकपा  1
निर्दलीय 02
झारखंड विधानसभा के मानसून  सत्र में पहली बार दस्तक देने वाली कल्पना सोरेन की विशेष तैयारी रहेगी।(Jharkhand Politics)

अंजनी कुमार की रिपोर्ट  

ये भी पढ़ें : ‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स…’ Rahul Gandhi ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *