Jharkhand: राज्य के कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

Jharkhand: Many administrative service officers of the state transferred

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादले की अधिसूचना जारी की है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार कई विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

किस अधिकारी का कहां तबादला?
  • कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव नवीन कुमार को स्थानांतरित करते हुए देवघर का डीडीसी बनाया गया।
  • चतरा के अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल को स्थानांतरित करते हुए चतरा का डीडीसी बनाया गया।
  • गुमला के भूमि सुधार के उपसमाहर्ता सागरी बारल को एसडीओ देवघर बनाया गया।
  • हजारीबाग के चौपारण के अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल को रामगढ़ के पतरातू का अंचल अधिकारी बनाया गया।
  • साहिबगंज के बरहरवा के अंचल अधिकारी एजाज हुसैन अंसारी को जामताड़ा का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया।
  • सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को जमशेदपुर का जिला कल्याण पदाधिकारी बनाया गया।
  • श्रम नियोजन विभाग के संयुक्त सचिव संदीप बक्शी को स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर का संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • विशाल दीप खलखो को नगर आयुक्त गिरिडीह बनाया गया।
  • संदीप कुमार को बोकारो डीडीसी बनाया गया।
  • पूनम कच्छप को जामताड़ा का अपर समाहर्ता बनाया गया।
  • मिथिलेश कुमार चौधरी को गोड्डा का भूमि सुधार विभाग का उपसमाहर्ता बनाया गया।
  • भागीरथ प्रसाद को धनबाद का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बनाया गया।
  • नरेश रजक को धनबाद का भूमि सुधार विभाग का उपसमाहर्ता बनाया गया।
  • हेमा प्रसाद को धनबाद का अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था बनाया गया। हेमा धनबाद का लेखा प्रशासन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।
  • सुदर्शन मुर्मू को रांची का भूमि सुधार एवं नक्सल का अपर समाहर्ता बनाया गया।
  • रंजीत लोहरा को जमशेदपुर का राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम का निदेशक बनाया गया।
  • जेम्स सुरीन को रांची का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बनाया गया।
  • राजेश कुमार राय को रांची का ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।
  • राकेश कुमार दुबे को रांची का वाणिज्य कर विभाग संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • संतोष कुमार सिंह को गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • अमित कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • नागेंद्र पासवान को श्रम विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • महेश कुमार संथालिया को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • राजेश कुमार बरवार को मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव के पद को संयुक्त सचिव के पद में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया।
  • नंदकिशोर लाल को स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • सुषमा नीलम सोरेन को समेकित जनजाति विकास अभिकरण लोहरदगा का परियोजना निदेशक बनाया गया।
  • संगीता लाल को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया।
  • विद्या भूषण कुमार को गुमला का लेखा प्रशासन का निदेशक बनाया गया।
  • संजीव कुमार लाल को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का उपसचिव बनाया गया।
  • शिशिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया।
  • कुमार अभिनव स्वरूप को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अवर सचिव बनाया गया।
  • विनय प्रकाश तिग्गा को वित्त विभाग काअवर सचिव बनाया गया।
  • मोहम्मद लियाकत अली को खान विभाग का अवर सचिव, पायल राज को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव बनाया गया।
  • श्वेता वेद को श्रम विभाग का अवर सचिव बनाया गया।
  • विजयनाथ मिश्रा को कृषि विभाग का अवर सचिव बनाया गया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड के 8 भाप्रसे अधिकारियों का तबादला, शशि प्रकाश सिंह बनाये गये प्राथमिक शिक्षा निदेशक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *