Jharkhand: गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन बढ़ा रहीं मतदाताओं का हौसला

झारखंड की तीन लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग चल रही है। मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मतदाओं के बीच पहुंच कर मतदान के प्रति उन्हें प्रेरित कर  रही हैं और उनका हौसला बढ़ा रही हैं। इसको लेकर कल्पना सोरेन ने X पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-

गांडेय विधानसभा में आज चुनाव महापर्व के दौरान अपनी जनता के बीच।

झारखण्ड समेत देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट कर रही है।

झारखण्ड झुकेगा नहीं!

INDIA झुकेगा नहीं!

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  झारखंड में 9 बजे तक 11.69% मतदान, कोडरमा वोटिंग में सबसे आगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *