झारखंड में 9 बजे तक 11.69% मतदान, कोडरमा वोटिंग में सबसे आगे

11.69% polling in Jharkhand till 9 am, Koderma leads in voting

देश के 8 राज्यों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान चल रहा है। इन 49 सीटों पर अब तक 10.28% मतदान हुआ है। झारखंड में भी इस चरण में मतदान हो रहा है। ताजा खबरों के अनुसार सुबह 9.00 बजे तक 11.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान करने में कोडरमा के मतदाता विशेष रुचि दिखा रहे हैं। वहां अब तक 12.08% मतदान हो चुका है। झारखंड में लोकसभा चुनावों के साथ गांडेय उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। गांडेय में 9.00 बजे तक 10.37% मतदान हो चुका है।

कहां कितने प्रतिशत मतदान

कोडरमा – 12.08%

हजारीबाग – 11.56%

चतरा – 11.43%

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Gandey By Election: गांडेय उपचुनाव में क्या पास होंगी कल्पना सोरेन, मैदान में हैं कुल 11 प्रत्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *