झारखंड कैडर के IPS संजय आनंद लाठकर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए, परमाणु ऊर्जा विभाग में देंगे योगदान

image source : social media

रांची: झारखंड कैडर के सीनियर आईपीएस संजय आनंद लाठकर (Sanjay Anand Lathkar)  को भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग का आईजी सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है. वह मुंबई स्थित परमाणु मुख्यालय में योगदान देंगे. केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है.केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर (Sanjay Anand Lathkar) को एडीजी स्तर पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें : रांची में 322 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक रोड, हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को दी आधुनिक सड़क की सौगात