‘मेरे चाचा स्व. जगरनाथ महतो जी का आशीर्वाद हमेशा झारखंड पर बना रहेगा’, पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर भावुक हुईं कल्पना, सीएम चंपाई ने भी दी श्रद्धांजलि

kalpana soren dumri, kalpana soren, kalpana soren, kalpana soren news, kalpana soren jhakrhand, jharkhand news, kalpana soren speech, kalapana soren udpate, kalapana soren jharkhand, कल्पना सोरेन, कल्पना सोरेन झारखंड , kalpana soren dumka, kalpana soren jmm, kalpana soren jmm office, kalpana soren latest news, kalpana soren speech, kalpana soren crying

पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) की पहली पुण्यतिथि पर अलारगो के पास सिंगारीमोड़ स्थित बीएड कॉलेज परिसर के समाधि स्थल पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के साथ महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी, सड़क परिवहन मंत्री बसंत सोरेन, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो आदि ने जगरनाथ महतो के समाधि स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगरनाथ महतो जब तक रहे, मरते दम तक लोगों के बारे में ही सोचते रहे। पारा शिक्षक, स्कूली शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय नीति आदि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को लेकर आखिरी सांस तक सोचते रहे। कोरोना हो या अन्य परिस्थिति हर समय झारखंड सरकार ने मजबूती के साथ काम किया, लेकिन भाजपा वालों ने कभी भी हमें ठीक से काम करने नहीं दिया।

भाजपा की गारंटी क्या चीज की है, सबको मालूम- चंपई सोरेन

झारखंड सीएम ने कहा कि भाजपा की गारंटी क्या चीज की है, जनता को मालूम है। क्या जनता को ठगने की गारंटी है। पीएम आवास का पैसा झारखंड को देना बंद करा दिया। 2022 तक सबको पक्का मकान देने की गारंटी दी गई थी लेकिन मिली क्या। हमने गरीबों को तीन कमरे का मकान अबुवा आवास देना शुरू किया। स्कूलों को माडल और स्मार्ट बनाना शुरू किया। जब डबल इंजन की सरकार थी तो पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया। ताकि आदिवासी का बच्चा नहीं पढ़ सके।

केंद्र जितनी ताकत लगा ले, झारखंड झुकेगा नहीं- बसंत सोरेन

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर तरह से झारखंड की चुनी हुई सरकार को प्रताड़ित करने का प्रयास किया। केंद्र जितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन झारखंड झुकेगा नहीं।

विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा कि यह टाइगर जगरनाथ महतो की धरती है। जिस हक अधिकार और सेवा करते करते वो विदा हो गए, वहां के लोगों के दिलों से वे विदा नहीं हो सकते।

योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो दिलों पर 1932 का खतियान समेटे हुए दुनिया से विदा हो गए, लेकिन उनके जलाए दीप और सोच जन जन के दिलों पर मौजूद है, जो जनता की सेवा करते करते दुनिया से विदा हो जाए, वो जगरनाथ महतो है।

 

झारखंड की सरकार मेरे चाचा Jagarnath Mahto की सरकार है- Kalpana Soren

इसे भी पढें: जमशेदपुर के बड़े होटल और बड़े मॉल पर लगाने वाला है ग्रहण, अगर ग्राहकों के लिए नहीं है यह व्यवस्था तो तोड़ दी जाएगी बिल्डिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *