ICSE Boards Result 2024: ICSE क्लास 10th, 12th का रिजल्ट जारी, 12वीं में 98.19% और 10वीं में 99.47% छात्र हुए सफल, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICSE Boards Result 2024

ICSE Boards Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org. पर देख सकते हैं. इस साल कक्षा 12वीं में 98.19% छात्रों ने सफलता हासिल की है, वहीं कक्षा 10वीं में 99.47% छात्र सफल हुए हैं. साल ICSE यानी 10वीं, ISC 12वी में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के सफल हुए हैं, वहीं 12वीं में  98.92% लड़कियां और 97.53%  लड़कों ने परीक्षा पास की है. इस साल ISC यानी 12वीं में 52,765 लड़के और 147,136  लड़कियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 1,303  लड़के और 510  लड़कियां फेल हो गई हैं.

12वीं में फेल हुए छात्रों की कुल संख्या 1,813 है. वहीं ICSE यानी 10वीं में 1,30,506  लड़के और 1,13,111  लड़कियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 894 लड़के और 395 लड़कियां फेल हो चुकी हैं. 10वीं में फेल हुए कुल छात्रों की संख्या 1,289 है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कल जानकारी दी थी कि दोनों कक्षाओं के लिए नतीजे  सोमवार, 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को यूनिक ID, इंडेक्स नंबर, कैप्चा की जरूरत होगी. इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 10 के लिए 28 मार्च और कक्षा 12 के लिए 3 अप्रैल को समाप्त हुईं थी.

आईसीएसई पास परसेंटेज

इस साल CISCE 10th 2024 में कुल 99.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं CISCE 12th 2024 में 98.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

आईसीएसई टॉपर्स 2024

ICSE Topper 2024 का नाम नंबर/ परसेंटेज
Hargun Kaur Matharu 99.80%
Anika Gupta 99.80%
Pushkar Tripathi 99.80%
Kanishka Mittal 99.80%

ये भी पढ़ें: मंत्री आलमगीर आलम के PS के ठिकानों पर ED की रेड, निजी सचिव के नौकर के घर से मिले 25 करोड़ से भी अधिक कैश, गिनती जारी

ICSE Boards Result 2024

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *