Jharkhand: अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कालाधन बाहर आना चाहिए, रांची के ‘धनकुबेर नौकर’ पर बोला RBI

Black money should come out to bring economy back on track -RBI

अभी दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिनों के दौरे पर थे। झारखंड में तीन जनसभाएं और रांची में एक रोड शो किया। याद होगा पलामू की जनसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा था! ‘भ्रष्टाचारियों पर जो डंडा चल रहा है, वह आगे भी चलता रहेगा।’ और देखिये, दो दिन बाद ही ’भ्रष्टाचार’ पर डंडा चल गया है। भले लग रहा हो कि ईडी का यह ‘डंडा’ 15 हजार रुपये महीना कमाने वाले एक नौकर पर चला है। मगर ऐसा नहीं है। यह डंडा झारखंड के एक मंत्री के पीएस पर चला है। शायद ऐसा भी नहीं है। शायद यह ‘डंडा’ झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम पर चल गया है। माना तो यह जा रहा है कि आलमगीर आलम ईडी की इस रेड में फंस गये हैं। क्योंकि मंत्री जी के पीए के संजीव लाल के ठिकानों से कुबेर का खजाना जो निकल रहा है।

‘कालेधन’ पर आरबीआई भी है हैरान!

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर के घर से 20-25 करोड़ रुपये मिलने की खबर जब आरबीआई के अधिकारी को मिली तो उन्हें बेहद हैरानी हुआ। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि जो जितनी गरीब दिखता है, वो उतना गरीब हो ये जरूरी नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाना है तो इस तरह के कालेधन का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है।

आलमगीर आलम ही नहीं कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें!

आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से मिली अकूत दौलत की धमक सिर्फ मंत्री तक ही नहीं पहुंचेगी, बल्कि इसकी आंच दूर तलक जायेगी। कहीं इस रेड की आंच सोनिया-राहुल की भी नींद न उड़ा दे, क्योंकि आलमगीर आलम झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता हैं। अभी अरसा पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से अरबों रुपये मिलने के बाद आलमगीर के यहां से ‘खजाना’ मिलना देश में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वैसे भी कांग्रेस के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। टैक्स नहीं देने के कारण बैंकों के द्वारा कांग्रेस के अरबों रुपये सीज करना, राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से अरबों रुपयों की बरामदगी, बेंगलुरू में कांग्रेस नेता अश्वतम्मा के यहां मिले अरबों रुपये निकलना और अब झारखंड में फिर कांग्रेस नेता आलमगीर के करीबियों के यहां से करोड़ों रुपयों की बरामदगी ने फिर से सबके होश उड़ा दिये हैं। इसलिए ये छापेमारी चुनावी दौर में कांग्रेस की मुसीबतें भी बढ़ा सकती हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  इस्कॉन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज वृंदावन में आज होंगे समाधिस्थ, रविवार को हुआ था निधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *