लंबी मूछें और सफेद दाढ़ी… पिता शिबू सोरेन जैसे दिख रहे हेमंत, गिरफ्तारी के बाद जेल से बाहर निकले पूर्व सीएम

hemant soren new look, hemant soren, hemant soren shibu soren, hemant soren out of jail, hemant soren latest news, hemant soren update

लंबी मूछें और सफेद दाढ़ी; कथित जमीन;घोटाले में जेल गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ इस अंदाज में अपना लुक बदल लिया है। हेमंत सोरेन की जो नई तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वह अपने पिता शिबू सोरेन की तरह दिख रहे हैं, जिन्हें झारखंड में गुरुजी के नाम से जाना जाता है। गिरफ्तारी के बाद पहली बार सोमवार को हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले।

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को इसी साल 31 जनवरी की रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद हैं। कोर्ट की अनुमति से वह अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बाहर निकले हैं। चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पुलिस कस्टडी में पैतृक गांव नेमरा रवाना हुए। उन्होंने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात करके उनसे आशीर्वाद भी लिया। पत्नी कल्पना भी उनके साथ थीं।

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढें: चाचा राजाराम सोरेन की अन्त्येष्ठि में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन जेल से निकले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *