Jharkhand: भाजयुमो की रैली में पत्थरबाजी करने वालों पर चला हेमंत सरकार का डंडा, 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात पर FIR

रांची के मोरहाबादी में 23 अगस्त को भाजपा की युवा आक्रोश रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में हेमंत सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। रांची के लालपुर थाने में भाजपा के 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। बता दें कि मामले को लेकर बीएनएस की विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज धाराओं में शांति भंग करने, हत्या के प्रयास करने, काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाये गये है।

बता दें कि गत शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी में भाजपा की युवा आक्रोश रैली आयोजित थी। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने के दौरान बैरिकेडिंग के पास भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट एवं पानी की बौछार किया। इससे उग्र भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड – बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम हेमंत और कल्पना सांसद विजय हांसदा की पत्नी के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *