Munidih coal washery accident झारखंड के धनबाद जिले में स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर तीन मजदूरों की माैत हो गई है। जबकि स्लरी के नीचे और मजदूरों के दबे होने की संभावना है। बचाव और राहत कार्य जारी है।
मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।