हजारीबाग: Hazaribagh पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल पुल के पास हुए हाइवा अगजनी कांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 24 घंटे में पुलिस का एक्शन

हजारीबाग एसपी के अनुसार, बीते दिन राहुल दुबे गिरोह से जुड़े अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर हाइवा में आग लगा दी थी। घटनास्थल पर एक हस्तलिखित पर्चा भी मिला था, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी।

 SIT की छापेमारी, 4 गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।
गुप्त सूचना के आधार पर चंदौल गांव के हथिया पत्थर जंगल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

  • मोहम्मद एजाज
  • मोहम्मद अफताब
  • मोहम्मद सलामत अंसारी
  • तुसार सिन्हा

 हथियार और सामान बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से:

  • 3 पिस्टल
  • 11 जिंदा गोलियां
  • घटना से जुड़े पर्चे और मोबाइल फोन

बरामद किए गए।

 कोल क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कोल माइनिंग क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिए थे।

 आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

  • मोहम्मद सलामत अंसारी पर बड़कागांव और टंडवा में कई मामले दर्ज हैं
  • मोहम्मद एजाज के खिलाफ भी पहले से केस दर्ज है

 पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कोल क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।