• India
Air ambulance crash | झारखंड
झारखंड

रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एयर मेडिकल एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, दो पायलट, डॉक्टर, मरीज समेत सात की दर्दनाक मौत!

रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एयर मेडिकल एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, दो पायलट, डॉक्टर, मरीज समेत सात की दर्दनाक मौत!

रेड बर्ड एविएशन का एक विमान Ranchi से Delhi जाने के क्रम में चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया है. जानकारी के अनुसार यह विमान एक एयर एंबुलेंस है, जो राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था. संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. खबर है कि ED CAP (Emergency Data Centralized Action Plan) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुष्टि या राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में एंबुलेंस पर सवार डॉक्टर, नर्स व क्रू मेंबर के अलावे पायलट बताए जा रहे हैं। इस बाबत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथरिटी नें भी एयर एम्बुलेंस में सवार डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, पेशेंट, एटेंडेंट व पायलट के नाम की पुष्टि की है।

 

एयरपोर्ट अथरिटी के अनुसार दुर्घटना में एम्बुलेंस के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, पायलट सबराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, परिजन अर्चना देवी व धुरु कुमार के अलावे डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता व नर्स सचिन कुमार मिश्रा की मौत हुई है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments