हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में बुधवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। जांच एजेंसी की टीम ने शहर के शहीद सुभाष बारला रोड स्थित बाबा पथ में उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। सुबह करीब 8 बजे दो वाहनों से पहुंची NIA की टीम ने घर के अंदर प्रवेश किया और मुख्य गेट बंद कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
सुबह-सुबह पहुंची NIA की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, NIA की टीम सुबह दो वाहनों से बाबा पथ पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने उदय साव और प्रदीप साव के घर में प्रवेश किया। घर का गेट बंद कर टीम ने अंदर के विभिन्न हिस्सों में जांच-पड़ताल शुरू की। सुबह 8 बजे से ही तलाशी की कार्रवाई जारी रहने की जानकारी सामने आई है।
किस मामले में हुई छापेमारी, स्पष्ट नहीं
फिलहाल NIA की टीम किस मामले के सिलसिले में उदय साव और प्रदीप साव के घर पहुंची है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तलाशी के दौरान किन दस्तावेजों, सामान या अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, इस बारे में भी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
छापेमारी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, जांच एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।