Jharkhand: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मॉर्निंग वॉकर्स से मांगा आशीर्वाद

Congress candidate Yashaswini Sahay seeks blessings from morning walkers

किशोरगंज, वार्ड संख्या 28 में जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा

रांची लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मतदाताओं में मिल कर उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके पिता सुबोधकांत सहाय इसमें उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को सुबह मोरहाबादी मैदान में देखने को मिला जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से उन्होंने सम्पर्क कर उनका आशीर्वाद (समर्थन) मांगा। सुबह-सुबह टहलने वाले स्थानीय नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

मोरहाबादी के बाद यशस्विनी सहाय व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची नगर निगम वार्ड संख्या-28 अंतर्गत किशोरगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान व पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग  मौजूद थे।

जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय सिन्हा दीपू, कुमार राजा, मेहुल प्रसाद, दीपक लाल, दीपक ओझा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिढा, राजू काठपाल, विक्की अरोड़ा, अर्चना मिर्धा, अमित, मौलेश सिंह,विक्की, अर्चना सहित अन्य नेताओं -कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झाप्रसे के 7 अधिकारियों की गड़बड़ियों की होगी जांच, सरकार ने दिये के कार्रवाई के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *