विधायक दल के नेता चुने गये चम्पई सोरेन, हो सकते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

Champai Soren elected leader of legislative party, may become Chief Minister of Jharkhand

झारखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो गया है। हेमंत सोरेन की जगह अब झामुमो विधायक चम्पई सोरेन राज्य के अगले सीएम होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि हेमंत सोरेन भी झारखंड के उन मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गये जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ रघुवर दास को हासिल है जिन्होंने झारखंड में अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। ईडी की पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

हेमंत सोरेन के स्थान झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा हो रही थी। जिनमें हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, चम्पई सोरेन और जोबा मांझी के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन चम्पई सोरेन के नाम पर सहमति बन गयी। चम्पई सोरेन सर्व सम्मति से विधायक दल के नेता चुने गये।

बता दें चम्पई सोरेन सोरेन परिवार के काफी करीबी और भरोसेमंद नेता हैं। चम्पई सोरेन वर्तमान में झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं ।

चम्पई सोरेन का कार्यकाल
  1. 2005 – 2009 दूसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए
  2. 2009 – 2014 तीसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए

कैबिनेट मंत्री – विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास (11 सितंबर 2010 – 18 जनवरी 2013)

कैबिनेट मंत्री – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन (13 जुलाई 2013 – 28 दिसंबर 2014)

  1. 2014 – 2019 चौथी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए
  2. 2019 – 5वीं झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए

कैबिनेट मंत्री – परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (28 जनवरी 2020 – अब तक)।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम हेमंत ने ईडी पर पलटवार, ST/SC थाने में दर्ज करायी नामजद FIR, लगाये कड़े आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *