Hemant Soren Resignation: CM Hemant Soren ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, देखिए कैसे एक रात में बदल गयी झारखंड की सियासत

hemant soren resign, Hemant Soren Resignation

Hemant Soren Resignation: साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। चंपई सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे।

भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।

इससे पहले सीएम आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन पर आम सहमति बनी। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि नए सीएम के तौर पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।

इसे भी पढें: विधायक दल के नेता चुने गये चम्पई सोरेन, हो सकते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

Hemant Soren Resignation

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *