Ajay Yadav on PM Modi: पीएम मोदी अयोध्या में करवा देंगे ब्लास्ट, आरजेडी विधायक अजय यादव ने बघारा अद्भुत ‘ज्ञान’

Bihar: Modi will get blasts done in Ayodhya, amazing 'knowledge' of RJD MLA

Ajay Yadav on PM Modi: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन और उसके आगे लोकसभा चुनाव, दोनों का लग्न ऐसे समय में आ पड़ा है कि विपक्षी पार्टियों के सितारे ही गड़बड़ा गये हैं। राजनीतिक तौर पर इन्हें पता नहीं क्यों, सबकुछ उल्टा-पुल्टा नजर आने लगा है जो उनके बयानों में भी झलक रहा है। चाहे वह बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हों या कोई और, सभी को यही लगने लगा है कि भाजपा उसका फायदा उठा ले जायेगी। इसलिए मन की भड़ास अभी ही निकाल लेना चाह रहे हैं।

इस कड़ी में आरजेडी के एक विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने तो ऐसी सम्भावना व्यक्त कर दी मानों जांच एजेंसियों ने उन्हें कोई गुप्त सूचना भेजी हो और उसका वह जनता के बीच खुलासा कर रहे हों। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथ में कुछ कागज लेकर वह अपने कार्यकर्ताओं को कुछ ‘गंभीर बात’ बता रहे है। आप भी यह जान लीजिए कि अजय यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कह रहे हैं। वह कह रहे हैं- ‘अयोध्या में जितनी भीड़ बीजेपी जमा कर रही है, अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी। फिर बोलेगी पाकिस्तान के आतंकवादियों ने यह किया है। यह मुसलमान लोगों की देन है।‘ जाहिर है चुनाव का समय है तो ऐसी बयानबाजियां अगर नहीं की जायेंगी तो ‘वोट’  कहां से मिलेगा।

अजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि हम लोग जो टैक्स का पैसा जमा करते है वो पैसा राम मंदिर में लगवाकर खुद वाहवाही लूट रहे है। कहते है हमने राम मंदिर बनवा दिया, क्या आपके घर से पैसा आया था। शायद विधायक अजय यादव को यह पता नहीं है कि राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों की भारत ही नहीं दुनिया भर में कमी नहीं है। चंदा तो इतना आ जाता कि वहां पर सोने का  राम मंदिर बन जाता। अजय यादव जिस बिहार से है उसी बिहार के ‘बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड’ के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने सबसे पहले राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की थी। इतना या इससे ज्यादा देने वालों की दुनिया भर में कमी नहीं है। अब अजय यादव ही तय कहें कि किन पैसों से मंदिर बन रहा है। अजय यादव ने इतनी ही स्टडी की है तो जहां यह भी स्टडी कर लेते कि जिनका खौफ दिखा रहे हैं, क्या उन मुसलमानों ने राम मंदिर के लिए कुछ किया है या नहीं। इसलिए यह बात अच्छी तरह से समझी जा सकती है कि राम मंदिर के बहाने ही सही भाजपा को जो राजनीतिक लाभ होने वाला है, वह विपक्षियों को पच नहीं रहा है। विरोध करना सही है। लेकिन विरोध करने का तरीका होना चाहिए। विरोध गंभीर तरीके से किया जाये तो समाज पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हल्की बातें कह कर विरोध करने से तो ‘अपनो’ के भी बिदकने का खतरा है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि आरजेडी में सभी अजय यादव और चंद्रशेखर सिंह के बयानों से सहमत हैं।

बता दें अजय यादव की मां गया अतरी विधानसभा सीट आरजेडी की विधायक रही हैं। एक हत्याकांड में उन्हें गया कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। जिनकी  सजा के दौरान ही मौत हो गई थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bilkis Bano Case: बिलकिस के सभी दोषी फिर से जायेंगे जेल, SC से रद्द गुजरात सरकार की सज़ा माफ़ी

Ajay Yadav on PM Modi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *