काम करने सिमडेगा से गोवा जा रहा एक युवक फंदे से झूलता मिला, दूसरा लापता; सदमे में मां की मौत

सिमडेगा

सिमडेगा से गोवा जा रहे एक लड़के का शव महाराष्ट्र के मनगांव में फांसी के फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल टोप्पो नामक युवक काम की तलाश में गोवा जा रहे थे। वह पाकरटांड़ के पालेडीह महकुरटोली का रहने वाला था। प्रफुल्ल शव महाराष्ट्र के मनगांव थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला है। वहीं प्रफुल्ल के साथ गोवा जा रहा एक अन्य युवक राजेश लकड़ा लापता है। प्रफुल्ल की मौत की खबर सुनकर उसकी मां फिलोमिना की भी मौत हो गई।

5 लोग निकले थे साथ

बताया जा रहा है कि चार जनवरी को पालेडीह महकुरटोली के पाँच युवक प्रफुल्ल टोप्पो, राकेश लकड़ा, मकसेन लकड़ा, फिलमोन टोप्पो और तेजा कोस्टा ट्रेन से गोवा जा रहे थे। लेकिन शनिवार रात प्रफुल्ल मनगांव स्टेशन के पास ट्रेन से उतर गया। उसके साथ राजेश भी उतर गया। दोनों फिर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह मनगांव पुलिस ने प्रफुल्ल का शव बरामद किया। हालांकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

राजेश लापता है

पुलिस ने प्रफुल्ल के पॉकेट से बरामद कागजात के आधार पर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही प्रफुल्ल की माँ ने भी दम तोड़ दिया। फिलोमिना की भी मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार एवं गाँव में कोहराम मच गया। इधर राजेश अब तक लापता है। वहीं अन्य तीन मजदूर रविवार को गोवा पहुंच गए।

मां बेटे की मौत की सूचना पर पलेडीह गांव पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा, परिजनों को बढ़ाया ढांढ़स

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पलेडीह के माहकुरटोली गांव में परदेश काम की तलाश में गए मृतक प्रफुल्ल टोप्पो के परिजन से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि प्रफुल्ल टोप्पो काम की तलाश में परदेश जा रहा था। इसी क्रम प्रफुल्ल एवं एक अन्य ग्रामीण राजेश लकड़ा महाराष्ट्र के रायगढ़ रेलवे स्टेशन से गायब हो गये। प्रफुल्ल ने महाराष्ट्र के मनगांव थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि राजेश अब भी लापता है। हालांकि प्रफुल्ल के मौत के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। इधर प्रफुल्ल की मौत की सूचना घर वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रफुल्ल की मां फिलोमीना टोप्पो की भी सदमें में मौत हो गई।

विधायक ने कहा कि प्रफुल्ल के शव वापस लाने की पहल की गई है। श्रम मंत्री से भी बात कर मामले की जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से मदद करवाने का आग्रह किया। विधायक ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया। विधायक ने कहा कि प्रफुल्ल का शव जल्द घर वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मृतक परिजनों के साथ है। अपने स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष अजित लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सिमडेगा से शंभू कुमार सिंह की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: बरियातू स्थित मंदिर में अज्ञात लोगों ने भगवान के मुर्ति को किया छतिग्रस्त, मंदिर से चांदी का मुकुट भी गायब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *