‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिस्मिल्ला ही हुआ खराब!  मणिपुर सरकार नहीं चाहती कांगजीबुंग में कांग्रेस की  रैली

Bad start to ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’! No rally allowed in Manipur

एक शेर है-

न बगबां ने इजाजत दी हमें सैर करने की।

खुशी से आये थे रोते हुए चमन से चले।

ऐसा ही कुछ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से मणिपुर में हुआ है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस मैदान से करने वाले थे, उसमें रैली करने की अनुमति देने से मणिपुर सरकार ने इनकार कर दिया है। राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। राहुल गांधी 15 राज्यों की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए 14 जनवरी को निकलने वाले थे, इसकी शुरुआत मणिपुर में एक मैदान से होनी थी, लेकिन मणिपुर सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि मणिपुर सरकार ने ऐसा किसी विद्वेष से नहीं किया है। मणिपुर सरकार ने राज्य में हाल में हुई हिंसा को वजह बताते हुए मैदान में रैली की अनुमति नहीं दी है।

बता दें कि रैली की अनुमति को लेकर बुधवार को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी असमर्थता जाहिर की। बैठक के बाद MPCC अध्यक्ष मेघचंद्र ने भी मीडिया से बात करते हुए यही बात कही कि मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार किया है। बता दें कि कांग्रेस यात्रा को मणिपुर जिले के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजीबुंग से शुरू करने वाली थी।

हालांकि राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से ही शुरू होगी, इसके लिए दूसरा स्थान खोजा जा रहा है। अध्यक्ष मेघचंद्र ने इस बारे में कहा कि यात्रा अब खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर के पास एक निजी स्थल से शुरू होगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: लालू के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी, मप्र के सीएम मोहन यादव आ रहे पटना, कृष्णभक्तों के साथ सभा क्या लायेगी रंग?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *