बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य ने पकड़ी रफ्तार, 100% भूमि अधिग्रहण का काम पूरा

Bullet train project work picks up pace, land acquisition work completed

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके 2026 में पूरे होने की सम्भावना है। बीच में भूमि अधिग्रहण को लेकर परियोजना में आयी सुस्ती दूर हो गयी है। इसलिए उम्मीद है कि यह परियोजना समय पर पूरी हो जायेगी। परियोजना से सम्बंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे इसमें आयी तेजी का अंदाजा लगता है।

अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम जापान के सहयोग से हो रहा है। इस परियोजना के लिए 100% भूमि अधिग्रहण का काम हो गया है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने भूमि अधिग्रहण में तेजी लाते हुए इस काम के अब गति दे दी है। बता दें कि बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर में 92% हिस्सा ऊंचाई पर होगा और 6% हिस्सा सुरंगों के जरिए पूरा होगा।

भारत की बुलेट ट्रेन को लेकर बीच-बीच में खबरें आती रहती है। हाल में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का आकर्षक वीडियो भी जारी किया है। यह स्टेशन अहमदाबाद के साबरमती में बन रहा है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में के रूप में तैयार बुलेट ट्रेन टर्मिनल का वीडियो देखने में काफी आकर्षक है। वीडियो देखने से ही लगता है कि साबरमती में बने बुलेट ट्रेन स्टेशन में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने वाली हैं।

बता दें कि पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी। बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा होगी और अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा मात्र 2.07 घंटे में तय की जा सकेगी। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन कोरिडोर 508 लम्बा होगा। इस परियोजना पर 1.08 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिस्मिल्ला ही हुआ खराब! मणिपुर सरकार नहीं चाहती कांगजीबुंग में कांग्रेस की रैली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *