केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देश का पांचवां और पूर्वी क्षेत्र का पहला अत्याधुनिक वृहद शहद परीक्षण प्रयोगशाला, एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का किया शिलान्यास

arjun munda

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देश का पांचवां एवं पूर्वी क्षेत्र का पहला अत्याधुनिक वृहद शहद परीक्षण प्रयोगशाला,एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, बांस संवर्धन परियोजना तथा अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पूर्वी भारत में मीठी क्रांति के आगाज की शुरुआत भी हुई।देश में एन डी डी बी आनंद, आई ए आर आई ,दिल्ली, आई आई एच आर, बेंगलुरु एवं आई बी डी सी,हरियाणा में इस प्रकार के प्रयोगशाला हैं। यहां इस प्रयोगशाला के बनने से पूर्वी क्षेत्र को ‘हनी हब’ के रूप में विकसित किया जा सकता है।

शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही निर्यात के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र से कभी मधु का निर्यात नहीं हुआ, जबकि मधु उत्पादन के लिए बड़ा क्षेत्र है। 1940से 1960के बीच जो खाद्यान्न की कमी हुई, उसके बाद देश में हरित क्रांति आई और देश में उत्पादन बढ़ा। उत्पादन तो बढ़ा लेकिन, मिट्टी का क्षरण भी हुआ।2013 के बाद हम कई मामलों सतर्क हुए हैं। आज भी तेलहन और दलहन आयात करते हैं। यह मनुष्य को प्रकृति के साथ संबंध बनाते हुए मिट्टी को कम नुकसान पहुंचा कर आगे बढ़ना है। इस क्षेत्र में बम्बू मिशन की भी शुरुआत की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों तथा किसानों को प्राथमिकता केंद्र सरकार सदैव प्राथमिकता देती रही है। इसी क्रम में झारखंड एवं आसपास के राज्यों- बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि की अनूठी शहद किस्मों को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अत्याधुनिक वृहद शहद परीक्षण प्रयोगशाला तथा अन्य परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान तथा मधुमक्खीपालक शामिल हुए। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन तथा कृषि विज्ञान केंद्र- खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, सराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न संस्थान इसमें सहभागी रहे।इस अवसर पर रांची के माननीय सांसद श्री संजय सेठ जी, पद्मश्री अशोक भगत जी, बी ए यू के कुलपति डॉ एस सी दूबे,IARB के निदेशक डॉ सुजय रक्षित जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढें: Rajya Sabha Election: निर्विरोध चुने गये डॉ. सरफ़राज़ अहमद और डॉ. प्रदीप वर्मा, मिला सर्टिफिकेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *